108 रजत कलशों से हुआ भगवान वरदराज का महाअभिषेक
मथुरा, जुलाई 20 -- प्राचीन बड़ा खटला आश्रम के श्रीवरदराज भगवान मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव का समापन सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भव्य रूप से हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन भगवान श्रीवरदराज का 108 रजत कलशों से महाअभिषेक किया गया, जिसके साक्षी बनने के लिए दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में उमड़ पड़े। महाअभिषेक से पूर्व आचार्यों एवं वैदिक विद्वानों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। वेद मंत्रों की गूंज के बीच भगवान का दुग्ध, पंचामृत एवं पवित्र जल से अभिषेक किया गया। इसके उपरांत भगवान की विशेष महाआरती हुई, जिसमें भक्तों ने भाव-विभोर होकर जयघोष किए। यह भी पढ़ें- Hathras News: आज मनाया जाएगा ठाकुर श्री लक्ष्मीनारायण महाराज विराजमान पाटोत्सव शाम के समय भगवान श्रीवरदराज का भव्य फूल बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.