108 बरुआ का हुआ सामूहिक यज्ञोपवीत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
सीतामढ़ी, अप्रैल 28 -- सीतामढ़ी। शहर के पुनौराधाम स्थित सीता प्रेक्षागृह में परशुराम सेना की ओर से सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष हर्षवर्धन मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में नेपाल, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी एवं मोतिहारी के अलग अलग जगहों से एक सौ आठ बरुआ का सामूहिक उपनयन संस्कार वैदिक विधि विधान से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता महंत कौशल किशोर दास एवं मुख्य अतिथि नेपाल के महोत्तरी के संसद उज्ज्वल झा सहित अन्य कई गणमान्य की गरिमामई उपस्थिति रही। इस अवसर पर सभी बरुआ को आशीर्वाद देते हुए महंत कौशल किशोर दास ने कहा कि भगवान परशुराम ने विष को ज्ञान और शक्ति में बांटकर पराक्रमी बनना सिखाया है। उनके जन्मोत्सव पर संगठन के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.