लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर शिवालयों को सजाया संवारा गया है। रुद्राभिषेक, आरती पूजन की तैयारी की गई है। शहर के प्राचीन शिवमन्दिरों के साथ ही राजाजीपुरम स्थित नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजन, रुद्राभिषेक किया जाएगा। सुबह सात बजे आरती के बाद रुद्राभिषेक की शुरुआत होगी। वहीं 11 बजे से 108 घड़ों से शिवजी का जलाभिषेक किया जाएगा। मन्दिर के पुजारी पं. आकाश बाजपेई ने शहर के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मन्दिर आकर भगवान शिव के जलाभिषेक में भाग लें। रविवार को होने वाली महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नर्मदेश्वर मेंढक मन्दिर को फूलों व झालरों से सजाया गया। महाशिवरात्रि के दिन भंडारे के आयोजन के लिये मंदिर परिसर में टेंट आदि लगना शुरू हो गया। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर परिसर के आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.