काशीपुर, अप्रैल 11 -- दीप पाठक, काशीपुर। पुलिस व एसओजी की टीम ने स्कूटी सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 108 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा किया है। शनिवार को आईटीआई कोतवाली में एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने मामले का खुलासा किया। बताया कि पुलिस व एसओजी की टीम ने चेकिंग के दौरान खोखराताल मंदिर रोड स्थित शमशान घाट के पास से स्कूटी सवार खड़कपुर देवीपुरा निवासी सचिन कुमार पुत्र चंद्रपाल से 68 ग्राम स्मैक व सुनील कुमार पुत्र गनेशी के कब्जे से 40 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दी है। एक आरोपी सचिन कुमार पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के पांच मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस टीम में कोतवाल रवि सैनी, एसएसआई अरविंद बहुगुणा, एसआई पंकज कुमार, कांस्टेबल दीपक जोशी, एस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.