घाटशिला, सितम्बर 29 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा क्षेत्र के करीब 108 कृष्ण भक्त मंगलवार को शोभायात्रा निकालकर पुरी जगन्नाथ धाम के लिए पैदल रवाना हुए। यात्रा जगन्नाथपुर से शुरू होकर पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पहुंची। यहां राधा-कृष्ण मंदिर के महंत महाराज केशवानंद देव गोस्वामी के साथ भक्त पुरी के लिए पैदल यात्रा पर निकले।महंत महाराज के प्रतिनिधि जयपुरा निवासी नित्यानंद दास ने बताया कि पैदल यात्रा करीब 20 दिनों में पूरी होगी। लगभग 430 किलोमीटर की इस यात्रा में कृष्ण भक्त खोल और कीर्तन के साथ नाम संकीर्तन करते हुए तथा 'जय जगन्नाथ' के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ेंगे।यात्रियों के भोजन, ठहरने समेत अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय श्री श्री श्याम नंदी वैष्णव परिषद, गोपीबल्लवपुर की ओर से की गई है। आयोजकों के अनुसार, यात्...