108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी को लेकर सनईकुटी में हुआ दीप यज्ञ
चक्रधरपुर, जून 20 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर पंचायत अंतर्गत सनईकुटी गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आगामी 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी को लेकर शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गायत्री मंत्रोच्चार के साथ आहुति अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। दीप यज्ञ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र के सामूहिक जाप के साथ आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की सफलता के लिए गांव-गांव में जनजागरण एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजन में कृष्ण कुम्भकार, जननी प्रधान, शश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.