जमशेदपुर, मार्च 15 -- सिदगोड़ा करवरिया धाम बालाजी मंदिर में चल रहे चार दिवसीय ब्रह्म उत्सव के तीसरे दिन भगवान बालाजी का विधि विधान से अभिषेकम हुआ। अनुष्ठान की शुरुआत सुबह 7 बजे भगवान बालाजी के सुप्रभात से हुई। इसके बाद नित्य अर्चना व यागसाला अर्चना हुई। 10 बजे भगवान बालाजी का 108 कलश से अभिषेक किया गया। इसमें पंचामृत (पांच अमृत) का उपयोग किया गया। पहले 108 कलश में जल भरकर स्थापित किया गया, फिर पंचामृत दूध, दही, घी, शहद, शक्कर को एक-एक करके कलश में डालकर पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण करते हुए तेलुगु रीति रिवाज से अभिषेकम किया गया। यह प्रक्रिया 108 बार की गई। अभिषेकम में काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में कमला शर्मा, आरयस यन राजू, आर प्रभाकर राव, मुकुंद राव, रवि किरण, रवि रामचंद्रन, नरसिंह राव, ...