मथुरा, जून 30 -- ज्ञान गुदड़ी, परिक्रमा मार्ग स्थित जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को स्नान यात्रा उत्सव मनाया गया। भगवान जगन्नाथ, अग्रज बलभद्रजी और बहन सुभद्रा को भीषण गर्मी और अत्यधिक ताप से शीतलता प्रदान करने के लिए 108 कलशों से महाभिषेक किया गया जिससे भगवान बीमार होकर एकांतवास में चले गये। मंदिर के महंत स्वामी ज्ञानप्रकाश ने बताया कि परम्परा का निर्वहन करते हुए महाभिषेक के लिए 108 कलशों की व्यवस्था की गई। इन कलशों में देश की सात प्रमुख और पवित्र नदियों का जल, विभिन्न प्रकार के ऋतु फलों का ताजा रस एवं औषधीय जड़ी-बूटियों से युक्त जल भरा गया। इस वैदिक और औषधीय जल से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और देवी सुभद्रा का मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक किया गया। यह भी पढ़ें- भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को कराया गया औषधीय जल से स्नान महंत के क...