रांची, जून 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य विभाग ने आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा की निगरानी एवं संचालन में लापरवाही बरतने के आरोप में दो चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनूप तिर्की व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लापुंग के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार विनायक को 108 एंबुलेंस सेवा के प्रभावी संचालन, पर्यवेक्षण एवं निगरानी की जिम्मेदारी मिली थी। दोनों चिकित्सा पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई थी। झारखंड एनएचएम द्वारा स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई रिपोर्ट में तथ्य सामने आया कि दोनों चिकित्सकों ने प्रतिनियुक्ति आदेश के अनुरूप समय पर योगदान नहीं दिया। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल का उपाधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, दो डॉक्टर ड्यूटी से म...