दुमका, मार्च 7 -- दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा आम जनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा है, इसलिए इसकी व्यवस्था बेहतर एवं सुचारू रूप से संचालित होना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी जरूरतमंद को समय पर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा से संबंधित कई प्रकार की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि एंबुलेंस सेवा से संबंधित शिकायतें कम से कम हों और आम जनों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.