अमरोहा, जनवरी 2 -- गजरौला, संवाददाता। नव वर्ष पर 108 एंबुलेंस में नवजात की किलकारी गूंजी। प्रसव के लिए सीएचसी ले जाई जा रही महिला का रास्ते में ही प्रसव हो गया। एंबुलेंस स्टाफ ने महिला व नवजात को सुरक्षित सीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव पपसरा खादर निवासी तालिब की पत्नी गुलजहां को गुरुवार को प्रसव पीड़ा हुई। सूचना पर गांव पहुंची 108 एंबुलेंस महिला को डिलीवरी के लिए सीएचसी ला रही थी। इसी दौरान गजरौला-तिगरी मार्ग पर गांव शाहपुर के पास महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी अमानत अली ने आशा के साथ मिलकर सुरक्षित प्रसव कराया। इस दौरान एंबुलेंस को कुछ देर के लिए रोका भी गया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कार्यवाहक सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह ने बताया कि जच्चा-बच्चा सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.