108 एंबुलेंस के ईएमटी को प्रशिक्षण की जरूरत : सीएमओ
शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- शाहजहांपुर। जिले में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा ने एंबुलेंस सेवा की समीक्षा करते हुए इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर और समयबद्ध प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए ईएमटी का व्यवहारिक एवं तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है। गुरूवार को सीएमओ ने 108 एंबुलेंस सेवा के जिला मैनेजर को तलब कर सभी एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर, आवश्यक दवाएं और जीवनरक्षक उपकरण हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी या उपकरणों की खराबी नहीं मिलनी चाहिए। नियमित रूप से सभी वाहनों की जांच कर उनकी रिपोर्ट भी तैयार की जाए। समीक्षा के दौरान कुछ एंबुलेंस कर्मियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.