108 एंबुलेंस कर्मियों ने सूझबूझ से बचाई सड़क हादसे में घायल युवक की जान
रामपुर, जून 22 -- थाना क्षेत्र के जौलपुर रोड स्थित सिकरौल चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में काजीपुरा निवासी 19 वर्षीय रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। रवि कोई कार्य करके नरखेड़ी से वापस लौट रहे थे। सूचना मिलते ही क्षेत्र की 108 एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी धान सिंह तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए ईएमटी धान सिंह ने सूझबूझ दिखाई और लखनऊ के डॉक्टर से फोन पर परामर्श लेकर तुरंत बहते खून को रोका व प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद मरीज को सुरक्षित जिला अस्पताल रामपुर में भर्ती कराया गया। एंबुलेंस कर्मियों की इस तत्परता और उत्कृष्ट सेवा के लिए घायल के परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा का आभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.