रांची, मार्च 9 -- रांची, संवाददाता। झारखंड की 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार, वेतन विसंगति और श्रम कानूनों के उल्लंघन के विरोध में 13 मार्च को श्रम भवन, डोरंडा का घेराव और महाप्रदर्शन करने की घोषणा की है। यह निर्णय झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने लिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने आरोप लगाया कि सेवा संचालन संस्था सम्मान फाउंडेशन द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है और 30 जुलाई को हुए समझौते सहित कई महत्वपूर्ण समझौतों को लागू नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि फरवरी से वेतन भुगतान में लगातार देरी और मनमानी कटौती के कारण कर्मचारी आर्थिक और मानसिक दबाव में हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि फरवरी से अक्तूबर 2025 तक वेतन से पीएफ और ईएसआई की कटौती नहीं की गई, जबकि नवंबर व दिसंबर में कटौती के बावजूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.