रांची, मार्च 13 -- रांची, संवाददाता। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 108 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारियों ने शुक्रवार को श्रम भवन के समक्ष प्रदर्शन किया। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने सेवा संचालन कर रही संस्था सम्मान फाउंडेशन पर श्रम कानूनों की अनदेखी और कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाया है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 4 फरवरी 2025 से सम्मान फाउंडेशन को राज्य में 108 एंबुलेंस सेवा के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद से ही कर्मचारियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि बीते एक वर्ष के दौरान विभाग, संस्था और कर्मचारी संघ के बीच कई दौर की वार्ता हुई। 30 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समझौता भी हुआ था, लेकिन अब तक उस समझौ...