108 एंबुलेंस आई, मगर गाड़ी में नहीं थी ऑक्सीजन, जर्जर सड़क पर फट गया टायर; मरीज की मौत का जिम्मेदार कौन?
जमशेदपुर, जुलाई 19 -- 108 Ambulance: झारखंड के खस्ता स्वास्थ्य सिस्टम की बदहाली एक बार फिर सबके सामने आ गई है। 108 एंबुलेंस में करीब 10 किमी जर्जर सड़क से अस्पताल ले जाते समय 65 वर्षीय संतोष कुंभकार की शनिवार को रास्ते में ही मौत हो गई। पटमदा प्रखंड के जोड़सा निवासी संतोष कुंभकार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दोपहर करीब 1.50 बजे 108 एंबुलेंस से माचा स्थित अस्पताल ले जाया जा रहा था।एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं, टायर भी फट गया- मरीज की मौत परिजनों का कहना है कि मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता थी, लेकिन एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं थी। इस दौरान रास्ते में एंबुलेंस का चक्का भी फट गया, हालांकि चालक ने वाहन को उसी अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। इस बीच मरीज की हालत बिगड़ती गई और उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.