गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर। महानगर में गैस किल्लत को लेकर ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर शुक्रवार को कुल 107 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें से 92 शिकायतों को तुरंत समाधान कर दिया गया। वहीं बाकी 15 शिकायतों को संबंधित एजेंसियों के पास निस्तारण के लिए भेज दिया गया है। शिकायतों में 88 शिकायतें गैस सिलेंडर नहीं मिलने की थीं। जबकि 13 बुकिंग में दिक्कत होने से संबंधित और अन्य शिकायतें 6 थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...