107 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
कटिहार, जून 5 -- सालमारी, एक संवाददाता बलिया बेलौन पुलिस ने गुरुवार की रात गश्ती के दौरान पचगाछी आम बगीचा के समीप 107 ग्राम स्मैक के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक सवार को रोक तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पैकेट बरामद किया गया। जांच में पैकेट में स्मैक होने की बात सामने आयी। थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि तालीब और अशद नामक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। तस्कर ने पूछताछ में बताया कि स्मैक सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह भी पढ़ें- बलिया बेलौन में 107 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.