बहराइच, सितम्बर 21 -- रुपईडीहा। पड़ोसी नेपाली जिला बांके की पुलिस व मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो नेपालगंज के जवानों ने पति पत्नी को 107 ग्राम 550 मिलीग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता प्रतीत सिंह राठौर ने बताया कि रविवार की शाम नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 2 न्यू रोड के पास मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार एक पति पत्नी को रोककर पुरुष व महिला सिपाहियों ने दोनो की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उक्त स्मैक बरामद हुई। इनकी पहचान बांके जिले के वार्ड नं 13 बांके गांव निवासी देशराज लोनिया व उसकी पत्नी पूजा लोनिया के रूप में हुई है। दोनो को स्मैक व बाइक सहित अग्रिम कार्यवाही हेतु नेपालगंज स्थित जिला पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...