सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- सुरसंड। नेपाल से तस्करी कर कार में लादकर लाई जा रही भारी मात्रा में गांजा को सुरसंड थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने तस्करी कर रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा और कार की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सुरसंड थाना क्षेत्र के हर्री चौक के निकट (एनएच-227) पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाकर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही कार में सवार दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के मसहा गांव के वार्ड संख्या दो निवासी उमेश महतो और उसके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.