107 आदमी और 49 महिलाएं, रात के ढाई बजे रेव पार्टी; 156 लोग हिरासत में
नई दिल्ली, जून 7 -- पुणे में पुलिस ने शनिवार देर रात हो रही रेव पार्टी में छापा मारा और गांजा, प्रतिबंधित धूम्रपान सामग्री व निर्धारित समय से अधिक समय तक परोसी जा रही शराब जब्त की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस पार्टी में 150 से अधिक लोग मौजूद थे। पुलिस कमिश्नर गौहर हसन ने बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे लोनिकंद पुलिस थाना क्षेत्र के तुलपुर गांव में एक स्थान पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि वहां 107 पुरुष और 49 महिलाओं सहित कुल 156 लोग मौजूद थे। इनमें से तीन की उम्र 21 वर्ष से कम थी। यह भी पढ़ें- शादी रचाने और दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला टीचर से ठगी गौहर हसन ने बताया, 'कार्यक्रम के लिए प्राप्त शराब का परमिट छह जून रात 11:30 बजे तक ही वैध था। हालांकि, पार्टी निर्धारित समय से भी आगे चलती रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.