सीवान, जुलाई 16 -- प्रभारी प्राचार्य प्रो. आफताब आलम ने बताया कि एक जुलाई से नामांकन और पठन-पाठन शुरू हो चुका है। महाविद्यालय में स्नातक की कुल 1064 सीटें हैं। प्रथम चयन सूची के आधार पर अब तक 421 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है, जबकि 663 सीटें अभी भी खाली हैं। दूसरी चयन सूची जारी होने के बाद नामांकन बढ़ने की उम्मीद है। इतिहास, राजनीति विज्ञान और हिंदी में सबसे अधिक नामांकन हुआ है, जबकि संस्कृत, गणित और वनस्पति विज्ञान जैसे विषयों में विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम है। यह भी पढ़ें- नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल पुनः चालू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...