सहारनपुर, जून 23 -- सहारनपुर, संवाददाता। सहारनपुर जोन में बिजली विभाग की बकाया वसूली बड़ी चुनौती बनती जा रही है। आठों विद्युत डिवीजनों में उपभोक्ताओं पर कुल 1060.56 करोड़ रुपये का बकाया दर्ज होने से विभाग की चिंता बढ़ गई है। सबसे अधिक बकाया नकुड़ डिवीजन में है, जबकि शहरी क्षेत्र के ईयूडीडी-2 में सबसे कम राशि लंबित है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार नकुड़ डिवीजन में 291.61 करोड़ रुपये का बकाया है, जो पूरे जोन में सर्वाधिक है। इसके बाद देवबंद डिवीजन 220.62 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। सरसावा डिवीजन में 174.88 करोड़ रुपये तथा बेहट डिवीजन में 117.97 करोड़ रुपये की राशि लंबित है। वहीं रामपुर मनिहारान डिवीजन में 107.47 करोड़ रुपये, बलियाखेड़ी में 73.70 करोड़ रुपये, ईयूडीडी-1 में 41.81 करोड़ रुपये और ईयूडीडी-2 में 32.47 करोड़ रुपये का बकाया ...