लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- लखीमपुर, संवाददाता। गोआश्रय स्थल के पशुओं को हरा चारा मिलता रहे इसके लिए यूपी चारा केन्द्र नीति के तहत जिले में 106 हेक्टेयर पर चारा उत्पादन किया जाएगा। चारा उत्पादन के लिए प्रति हेक्टेयर 22 हजार रुपए की धनराशि दी गई है। गोआश्रय स्थल के पशुओं को भूसा के साथ ही हरा चारा मिले इसके लिए यह पहल की गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.दिनेश सचान ने बताया कि गोआश्रय स्थल के पास उपलब्ध जमीन के साथ ही चारागाह की जमीन चिन्हित की गई। इस जमीन पर चारा उत्पादन के लिए सरकार ने बजट दिया है। बाईस हजार रुपए प्रति हेक्टेयर दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस जमीन पर ज्वार, बाजारा, मक्का सहित अन्य हरा चारा उगाया जाएगा। इसके अलावा नैपियर घास भी उगाई जा सकती है। जिले के 145 गोआश्रय स्थलों में संरक्षित हजारों पशुओं को हर...