भदोही, जनवरी 24 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने चार लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोप में 90 दो पहिया तथा 16 चार पहिया सहित कुल 106 वाहनों का चालान किया। ज्ञानपुर पुलिस ने केशवपुर से एक, सुरियावां ने हरिपट्टी से एक, दुर्गागंज ने गौरा चकपुरई से दो लोगों के साथ ही चार व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस की ओर से लगातार चलाए जा रहे अभियान के कारण चार एवं दो पहिया वाहन चालकों में हड़कंप की स्थितियां हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.