106 लोगों को लौटाये गए 34 लाख के मोबाइल
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत डीआईयू की विशेष सांख्यिकी उपकरण इकाई ने खोया, चोरी और छिनतई के मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग मामलों में जिले में 106 लोगों का मोबाइल बरामद कर उन्हें लौटाया गया है।पुलिस लाइन आनंद भवन में सोमवार को सभी मोबाइल मालिकों को बुलाकर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मोबाइल सौंपा। महीनों पूर्व गुम हुए मोबाइल को दोबारा पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 106 लोगों को 34 लाख रुपये के मोबाइल लौटाए गए। इस साल अबतक 337 मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस किया गया है। यह भी पढ़ें- खोए मोबाइल पाकर चेहरों पर लौटी खुशी एसएसपी ने कहा कि यदि किसी का मोबाइल गुम होता है तो वह महकमे की ओर से जारी स्कैनर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.