मुजफ्फरपुर, जून 20 -- गायघाट। बेलागोपी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 106 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मौके से लक्ष्मी नारायण सिंह के पुत्र गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि बेलागोपी गांव में विदेशी शराब की बड़ी खेप पहुंची है। पुलिस पहुंची तो गुलाब सिंह बोरे से शराब की बोतलें निकाल रहा था। पुलिस को देखते ही वह मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान स्टील के डिब्बे में बोरे में रखी गई कुल 106 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपित का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। गुलाब सिंह को पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- 106 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...