औरैया, मार्च 23 -- फफूंद, संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब औरैया द्वारा मंगलवार को कक्षा 9 से 12 तक के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम जिलाधिकारी के निर्देशन में संपन्न होगा। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक मोहित सिंह ने बताया कि क्लब के अध्यक्ष डीएम औरैया, उपाध्यक्ष सीडीओ औरैया तथा सचिव डीआईओएस के मार्गदर्शन में आयोजित इस शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत जिले के 106 मेधावी छात्रों को कानपुर स्थित विभिन्न औद्योगिक संस्थानों और वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को आईआईटी कानपुर स्थित नानकारी के शिक्षा सोपान आश्रम और ई-स्पिन नैनोटेक प्राइवेट लिमिटेड का दौरा कराया जाएगा। यहां छात्र वैज्ञान...