सीतामढ़ी, मार्च 25 -- बाजपट्टी। बाजपट्टी रेलवे स्टेशन परिसर में मां मनोकामना पूजा समिति की ओर से आयोजित चैती दुर्गा पूजा के षष्ठी तिथि के अवसर पर मंगलवार को विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा पूजा स्थल से आरंभ होकर संपूर्ण बनगांव गोट, बनगांव बाजार बैंक चौक,टावर चौक, सडवारा चौक होते हुए अधवारा नदी के उत्तरायणी घाट तक गई। जहां मंत्रोच्चार के मध्य अनुष्ठान के लिए कलश में जल बोझा गया। फिर सभी कन्याएं पूजा स्थल लौट गई।कलश शोभायात्रा में 1051 कुंवारी कन्याएं शामिल हुई।मौके पर पुरोहित संजय कुमार झा तथा संजय ठाकुर सहित पूजा समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...