सीवान, मई 7 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के रामपुर कोठी चंवर में मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर पीएसआई पूजा कुमारी एवं सुनील कुमार ने पुलिस बलों के साथ छापेमारी कर काफी मात्रा में देशी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुर कोठी चंवर में शराब के धंधेबाजों ने काफी मात्रा में शराब है। इस सूचना के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने छापेमारी कर रामपुर गांव के संजय महतो को 105 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज को बुधवार को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.