105 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, अक्टूबर 7 -- रुद्रपुर। पंतनगर पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को 105 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2718 रुपये भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान नगला, शांतिपुरी में एक युवक सुनसान रास्ते पर पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 105 ग्राम चरस और 2718 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम बंडिया भट्टा, किच्छा वार्ड पांच निवासी वीर बहादुर उर्फ वीरू पुत्र अशोक कुमार बताया। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गूलरभोज डैम किनारे किसी व्यक्ति से चरस खरीदकर ला रहा था। आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.