राहुल मानव, मार्च 13 -- दिल्ली नगर निगम की आम सभा की बैठक में शुक्रवार को कुछ अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में तीन जगहों पर 500 किलोलीटर के प्रतिदिन क्षमता के तीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का निर्णय लिया गया, साथ ही शहर के दो श्मशान घाटों पर गाय के गोबर से बने उपलों से अंतिम संस्कार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा बैठक में निगम आयुक्त द्वारा सदन में लाए गए तीन प्रस्ताव को भी मंजूर कर लिया गया। इस दौरान दिल्ली के बॉर्डर स्थानों पर स्थित निगम के सभी टोल प्लाजा के कॉन्ट्रेक्ट को बढ़ाने और निगम के छह जोन में सार्वजनिक लाइटों को बदलने से जुड़ा प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया। इस बैठक में निगम के 24 श्मशान परिसरों व अन्य को गैर सरकारी संगठनों द्वारा संचालन के कॉन्ट्रैक्ट के नवीनीकरण से जुड़ा प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव के तहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.