बस्ती, मार्च 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन नेहा वर्मा और संचालन ईओ अंगद गुप्ता ने किया। बैठक में सभासदों ने वार्डों में जलनिकासी, सड़क, नाली और क्रासिंग पत्थर और प्रकाश व्यव्स्था बेहतर करने का मुद्दा उठाया। बैठक में टैक्स और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सरलीकरण करने पर जोर दिया गया। इस दौरान बैठक में कपूरी ठाकुर और राणा सांगा के प्रतिमा स्थापित करने का मुद्दा उठाया गया। सदन में इस प्रस्ताव को सभासदों ने ध्वनि मत से प्रस्ताव परित किया। ईओ अंगद गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 का बजट सदन में प्रस्तुत किया। सदन में 105 करोड़ बजट को सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया। सदन में सभासद जगदीप श्रीवास्तव के सुझाव पर कर संबंधी आपत्तियों का निराकरण किये जाने पर गंभीरता से विचार किया गया। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.