1049 बोतल नेपाली शराब व एक बाइक के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
अररिया, अगस्त 17 -- सिकटी, एक संवाददाता सिकटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के कुतुबगंज श्मशान घाट रोड के पास 11 बोरी मे 1049 बोतल नेपाली देशी शराब व एक बाइक सहित दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान पलासी थाना क्षेत्र के चौरी वार्ड नंबर 2निवासी मुमीम राम के बेटे बिट्टु तथा चौरी के ही वार्ड नंबर 1निवासी सुनील राम के पुत्र रवि कुमार के रुप मे की गयी। गिरफ्तार दोनों कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत मे अररिया जेल भेज दिया गया है।स यह भी पढ़ें- 1049 बोतल नेपाली शराब व एक बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.