गाजीपुर, अप्रैल 18 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप ने बताया कि जनपद में 1047 केएल पेट्रोल और 1419 केएल डीजल उपलब्ध है। 20875 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध है। उन्होने बताया कि डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कहा कि गैस एजेन्सी संचालकों और प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया है कि सभी उपभोक्ताओं को बुकिंग तिथियों के अनुसार घरेलू गैस की शत- प्रतिशत होम डिलीवरी की जाय। किसी भी दशा में गोदाम, शोरूम, बाजार किसी स्थल से घरेलू गैस सिलेण्डर का वितरण नहीं किया जाय। हॉकर को निर्देश दिया कि वास्तविक कनेक्शन धारक को ही गैस दी जायेगी। दूसरे के कनेक्शन प्रयोग करने वालों को हतोत्साहित किया जाय।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...