काशीपुर, मार्च 26 -- जसपुर। शादी के लिए 10400 रुपये का नोटों का हार बनवाकर एक युवक दुकानदार को रकम दिए बिना ही फरार हो गया। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर उसका वीडियो वायरल कर आरोपी को पकड़ने की अपील की है। गुरुवार को चूने वाली गली स्थित पवन कुमार की दुर्गा जनरल स्टोर नाम की दुकान पर एक युवक ने 10400 रुपये का नोटों का हार बनवाने आया। पवन कुमार ने हार तैयार कर उसे दिया, लेकिन युवक बिना पैसे दिए ही तेजी से बाइक लेकर पास की गली में भाग गया। पवन कुमार ने घटना की सूचना व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह समेत पुलिस को दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.