104 KM आउटर रिंग रोड पर अब 261 कैमरों का पहरा
लखनऊ, जुलाई 24 -- शुभ्रांशु शेखर, प्रमुख संवाददाता, लखनऊ। आउटर रिंग रोड पर अब ट्रैफिक कैमरे की नजर में रहेगा। इसके लिए कुल 261 कैमरे लगाए गए हैं और ट्रैफिक की लगातार निगरानी के लिए माती फ्लाईओवर के पास कंट्रोल रूम बनाया गया है। खास बात यह है कि ओवर स्पीड से चलने वाले वाहनों को पहले चेतावनी दी जाएगी। चेतावनी के बाद भी न सुधरने पर एएनपीआर कैमरों के जरिए उनका चालान कट जाएगा। किसी यात्री को सहायता की जरूरत पड़ने पर उस तक तुरंत मदद भी पहुंचाई जा सकेगी। करीब 104 किमी लंबे आउटर रिंग रोड पर यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने पूरे रूट को एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) से लैस कर दिया है। इसके तहत व्हीकल इमिडिएट डिटेक्शन एंड इनफोर्समेंट सिस्टम (वीईडीआईएस), वैरिएबल मैसेज साइन बोर्ड (वीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.