बदायूं, अप्रैल 20 -- कुंवरगांव। जनपद में चलाए जा रहे अभियान दहन व माल निस्तारण के तहत थाना परिसर में वर्ष 2023 से 2025 तक के आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल 104 माल मुकदमाती का विधिवत निस्तारण किया गया। इसके लिए थाना प्रांगण में गहरा गड्ढा खुदवाकर उसमें सामग्री डालकर विनष्टीकरण किया गया। इसके अलावा शस्त्र अधिनियम से संबंधित कुल 42 माल मुकदमाती तमंचा, चाकू, छुरी, बंदूक को हथौड़े से तोड़कर नष्ट किया गया। इस दौरान सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी राजेश कौशिक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तीन हजार लीटर शराब की गई नष्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.