104 की उम्र में भूतपूर्व सैनिक कुंदन का निधन
काशीपुर, मई 29 -- जसपुर। पाकिस्तान के विरूद्व जंग लड़ चुके सेवानिव़ृत हवलदार कुदंन सिंह का 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया। विधायक समेत सेवानिवृत सैनिकों ने उनके घर पहुंचकर उन्हे श्रद्वांजली दी। जसपुर के ग्राम फजलपुर निवासी हवलदार कुंदन सिंह 45 वर्ष की आयु में सेना से रिटायर हो गए थे।तब से वह गांव में रहकर खेती आदि करते थे। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर विधायक आदेश चौहान एवं सेवानिवृत सैनिकों ने उनके घर पहुंचकर शोक जताया। जहां पुत्र मुख्तार सिंह ने बताया कि उनके पिता ने पाक के खिलाफ तीनों लड़ाई लड़ी थी। उनके तीन बेटे है। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन मेघदूत के वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि उन्होंने अपने पीछे भरे पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.