पूर्णिया, मार्च 27 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 104 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पारित किया गया है। बुधवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में कुल एक अरब 4 करोड़ 4 लाख 75 हजार रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया। बैठक की अध्यक्षता सभापति संजना देवी ने की। प्रस्तुत बजट में स्थापना व्यय के लिए 4.23 करोड़, प्रशासनिक व्यय के लिए 2.76 करोड़ तथा परिचालन एवं संरक्षण मद में 18.58 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं, आवास, स्वच्छता और सामाजिक योजनाओं जैसे एचएफए, एसबीएम, पीएम स्वनिधि एवं कबीर अंत्येष्टि योजना के लिए 18.49 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। शहर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सड़क एवं नाला निर्माण पर 22.30 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.