देवघर, जून 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद रांची के निर्देशानुसार मध्यमा परीक्षा 2026 एवं मदरसा (वस्तानियां से मौलवी) परीक्षा 2026 आयोजित की जा रही है। वहीं सोमवार को प्रथम पाली में मध्यमा की परीक्षा राम मंदिर हाई स्कूल देवघर में ली गई। जिसमें कुल 8 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- प्लस टू उच्च विद्यालय महेशपुर में मदरसा वस्तानिया व फोकानिया की परीक्षामदरसा परीक्षा जानकारी वहीं मदरसा (वस्तानियां से मौलवी) परीक्षा 2026 एसपीएम हाई स्कूल मधुपुर, संत जोसेफ हाई स्कूल मधुपुर, एमएलजी हाई स्कूल मधुपुर और अंची देवी सर्राफ गर्ल्स प्लस टू स्कूल मधुपुर में सोमवार को दोनों पालियों में परीक्षा ली गई। मदरसा (वस्तानियां से मौलवी) परीक्षा के लिए इन चारों परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में क...