रुद्रपुर, मार्च 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एएनटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात फिल्मी अंदाज में 103.23 ग्राम स्मैक के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर गठित टीम ने गुरुवार को पुलिस ने अमरजीत सिंह पुत्र सतपाल सिंह और सुखदेव सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम खुशालपुर थाना गदरपुर को रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे स्थित सर्विस लेन से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी अर्टिगा कार में सवार थे और लंबे समय से अवैध स्मैक तस्करी में लिप्त बताए जा रहे हैं। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि दोनों आरोपी पहले भी नशा तस्करी समेत कई गंभीर मामलों में...