देहरादून, मई 24 -- देहरादून। देहरादून में नियमों के विपरीत और अवैध गतिविधियों के अड्डे बन चुके 103 होमस्टे के पंजीकरण जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर पांच मजिस्ट्रेट टीमों ने 153 होमस्टे का औचक निरीक्षण किया था। जांच में पाया गया कि स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के बजाय कई होमस्टे होटल और अवैध बार की तरह चलाए जा रहे थे। यहां बिना वेरिफिकेशन उपद्रवी तत्वों को ठहराने, देर रात लाउड डीजे बजाने और फायरिंग जैसी शिकायतें मिल रही थीं। फायर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अवैध लीज संचालन के चलते इन पर यह सख्त एक्शन लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...