हरदोई, नवम्बर 8 -- हरदोई। भाजपा और जनसंघ के वरिष्ठ नेता बाबू गंगाभक्त सिंह को उनकी 103वीं जन्मजयन्ती पर याद किया गया। उनके निज आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद विनय कटियार ने देश और संघ के हित में उनके योगदान को याद किया। बजरंग दल के संस्थापक पूर्व सांसद विनय कटियार ने बताया कि बाबू गंगाभक्त सिंह का जन्म 1922 में हुआ था। उन्होंने भारतीय जनसंघ से ही अपने राजनीतिक पथ की शुरुआत की और बाद में भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाई। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बताया उनके सामाजिक संकल्प और संगठनात्मक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा बाबू जी को संगठन के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता था। उन्होंने ग्रामीण विशेषकर किसान और गरीब तबकों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किया। सवायजपुर विधायक मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.