रामपुर, फरवरी 17 -- रामपुर। जिले में 1026 लोगों को हज जाने से पहले टीके लगा दिए गए हैं। टीकाकरण अभियान में सभी हज यात्रियों को क्वाड्रीवेलेंट मेनिंगोकोकल मेनिन्जाइटिस वैक्सीन सिंगल डोज दी गई है। 65 वर्ष से अधिक आयु के हज यात्रियों को सीजनल इन्फ्लुएंजा वैक्सीन के साथ ओरल पोलियो वैक्सीन से भी टीकाकृत किया गया है। सीएमओ डा. दीपा सिंह ने बताया कि टीकाकरण मदरसा रोजातुल उलूम, टांडा, स्वार तथा अंजुमन इस्लाहे कौम, दोमहला रोड, पंजाबियान में कराया गया। जहां क्रमशः 204, 364 एवं 458 हज यात्रियों को टीका लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.