नई दिल्ली, मार्च 3 -- लेनोवो ने MWC 2026 में अपने दो नए टैब- Idea Tab Pro Gen 2 और Legion Tab Gen 5 को इंट्रोड्यूस किया है। कंपनी के नए टैब 10200mAh तक की बैटरी से लैस हैं। इनमें कंपनी 13 इंच तक का डिस्प्ले दे रही है। आइडिया टैब प्रो जेन 2 की कीमत 549 यूरो (करीब 59 हजार रुपये) है। वहीं, लीजन टैब जेन 5 के बेस वेरिएंट की कीमत यूरोप में 999 यूरो (करीब 1.7 लाख रुपये) है। इसकी सेल अप्रैल में शुरू होगी। आइए डीटेल में जानते हैं लेनोवो के इन टैब के बारे में।आइडिया टैब प्रो जेन 2 के फीचर और स्पेसिफिकेशन कंपनी इस टैब में 13 इंच का 3.5K PureSight Pro डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले डॉल्बी विजन और 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 800 निट्स का है। टैब 12जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसक...