कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कोषागार की ओर से बुधवार को जीएनके इंटर कॉलेज में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। 133 से अधिक पेंशनर ने हिस्सा लिया। पेंशनर्स की समस्याएं सुनने के लिए 33 से अधिक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 80 साल से अधिक आयु वाले 42 पेंशनर को शॉल, छड़ी, प्रतीक चिन्ह, नए साल की डायरी व कैलेंडर समेत फूल-माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पेंशनर से जुड़े मौजूद संगठनों ने नई पेंशन के बजाए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। 102 वर्षीय पेंशनर ने कहा कि आठवें वेतनमान का लाभ मिलना चाहिए। एडीएम वित्त डॉ. विवेक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 8 से अधिक संगठन के प्रतिनिधियों ने पेंशनर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उजागर करने के साथ भविष्य को लेकर मांगें रखीं। पें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.