सहरसा, जनवरी 15 -- नवहट्टा। प्रखंड के मुरादपुर गांव में भाजपा नेता अमिय ठाकुर की दादी, धर्मपरायण महिला चंद्रिका देवी का 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह स्वर्गीय तृप्ति नारायण ठाकुर की धर्मपत्नी थीं। उनके निधन से गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। चंद्रिका देवी समाज के हर सुख-दुख में लोगों की सहायता के लिए जानी जाती थीं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बीएन सहनी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.