गाजीपुर, जुलाई 25 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक सभागार में शनिवार को नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सीडीपीओ बिन्नी यादव ने किया। प्रशिक्षण में 102 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने भाग लेकर विभागीय दायित्वों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। सीडीपीओ बिन्नी यादव ने सहायिकाओं से कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अभिभावकों को शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि आधारशिला पुस्तक के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध क...