बगहा, अप्रैल 1 -- बेतिया। जिले में 102 एम्बुलेंस सेवा लोगों के लिए वरदान् साबित हो रही है।अतिगंभीर व गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने तथा प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने में यह सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।जिले मे एम्बुलेंस सेवा का लाभ सैकड़ों गंभीर मरीजो को निःशुल्क आपातकालीन सहायता मिल रही है।इसकी जानकारी ज़ेन प्लस प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में कुल 72 एम्बुलेंस सक्रिय रूप से संचालित हो रहे हैं।जिनमे 19 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस), 49 बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एम्बुलेंस और 4 शव वाहन शामिल हैं। इन एम्बुलेंस के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 192 मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराया गया है।उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 5372 ...